चम्पावत, जुलाई 4 -- सतीश जोशी, चम्पावत। सशस्त्र सीमा बल की पंचम वाहिनी ने सीमांत क्षेत्र के वाइब्रेंट गांव तामली में मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 41 ग्रामीणों का उपचार कर दवाएं वितरित की गई। कमांडेंट सुरेंद विक्रम के नेतृत्व में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत वाइब्रेंट गांव तामली में लगे चिकित्सा शिविर का संचालन डॉ. विशाल बरनवाल ने किया। यहां बबीता कुमारी, रूपा देवी, बहादुर सिंह, युधिष्ठिर बिष्ट तथा सशस्त्र सीमा बल के अन्य बलकार्मिक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...