चम्पावत, फरवरी 12 -- चम्पावत। सीमांत तामली के आंतरिक मार्गो में पांच किमी लंबी इंटरलॉकिंग की जाएगी। डीएम ने बताया कि इंटरलॉकिंग टाइल्स लगने से जलभराव और कीचड़ की समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत इस कार्य के लिए शासन स्तर पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। बताया कि वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...