सिमडेगा, अक्टूबर 3 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा समिति तामड़ा द्वारा महानवमी के अवसर पर रात भर भक्ति भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों और युवाओं के भविष्य पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि "हमारी धर्म और संस्कृति हमारी पहचान है, जिसे बचाए रखने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम लगातार होने चाहिए, ताकि सभ्यता और संस्कृति का प्रभाव समाज में बना रहे जागरण कार्यक्रम में रांची से आई भजन गायिका खुशबू विश्वकर्मा ने मां दुर्गा के भजनों को हिंदी, नागपुरी और भोजपुरी धुनों में प्रस्तुत किया। जिससे श्रद्धालु झूमते और नाचते नजर आए। इसके अलावा बोकारो से आई खुशी साहू और बिहार से आए कल...