बिहारशरीफ, जून 25 -- पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, दो हिरासत में हथियार के साथ युवक का वीडियो हुआ वायरल फोटो : नालंदा वीडियो-राजगीर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के वायरल वीडियो में हथियार के साथ दिख रहा युवक। नालंदा, निज संवाददाता।

घटना का विवरण सिलाव प्रखंड व राजगीर थाना क्षेत्र में पड़ने वाला डुमरी गांव गुरुवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व गोलीबारी हुई। बदमाशों ने एक युवक को घेरकर पीटा। दहशत फैलाने के लिए कई राउंड गोलियां चलायी। गोलीबारी का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। ग्रामीणों की मानें तो ईश्वर यादव ने गांव के ही साजन कुमार से नेवारी खरीदा था। रुपये को लेक...