उरई, अगस्त 21 -- उरई। संवाददाता दूध और इससे बने उत्पादों पर मिलावट खोरी रोकने को खाद्य सुरक्षा की टीम ने दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ छापामारी की। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ सीआर प्रजापति ने टीम का गठन किया है। जिसमें लगातार दूसरे दिन भी दूध और इससे बने उत्पादों का विक्रय करने वालों के खिलाफ छापा मार कार्रवाई की गई। टीम ने रामराजा पैलेस झांसी रोड़ उरई पर वाहन से बिकी को दूध ले जा रहे दुग्ध विक्रेता जाविर अली व विकास यादव से दूध का एक-एक नमूना लिया। वहीं बघौरा चौराहा उरई पर गोविन्द सिंह से दूध का एक नमूना लिया। साथ ही टीम ने राजमार्ग एट स्थित विनोद ढाबा से गेहूं का आटा का नमूना लिया। जोल्हूपुर मोड़ स्थित लाखन सिंह के प्रतिष्ठान से अमूल गोल्ड पाश्चूराइड फुल कीम मिल्क का नमूना लिया। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ सीआर प्रजापति ने बताया ...