भागलपुर, अगस्त 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिलाधिकारी ने बुधवार को पीरपैंती में बन रहे 2400 मेगावाट ताप विद्युत परियोजना के क्रियान्वयन, भूमि संबंधी मामलों, पुनर्वास एवं अन्य आवश्यक प्रशासनिक समन्वय की प्रगति को लेकर मासिक समीक्षा की। समीक्षा के दौरान रेलवे और एप्रोच रोड के लिए लगभग तीन किलोमीटर लंबाई की भूमि से संबंधित मामलों की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया। निजी भूमि के संबंध में अधिसूचना आठ अगस्त 2026 को प्रकाशित की जा चुकी है। भूमि की श्रेणी एवं दर निर्धारण के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया।

भूमि हस्तांतरण की समीक्षा 100.98 एकड़ सरकारी भूमि के हस्तांतरण से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। परियोजना से प्रभावित 70 परिवारों के पुनर्वास की दिशा में कार्य ...