ताप लहर का कहर, पसीने से तरबतर रहे लोग
जौनपुर, मई 22 -- जौनपुर, संवाददाता। मई माह के 21वें दिन गुरुवार को ताप लहर का कहर जारी रहा। पुरवा हवा के चलते उमस बढ़ने से लोग दिनभर पसीने से तरबतर रहे। सुबह आठ बजे से ही सूरज मानो आग उगलना शुरू कर दिए थे। नौ बजते बजते पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। गर्म हवा के थपेड़ों से लोग परेशान होने लगे। घर से बाहर निकलने की हिम्मत किसी की नहीं पड़ रही थी। छुट्टा पशु और पक्षियां छांह और पानी के लिए दर दर भटकते देखे गए। अधिकतम तापमान 45 व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तरी पूर्वी हवा और चिलचिलाती धूप के चलते दिनभर आम जनमानस भीषण गर्मी और उमस से त्रस्त रहा। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल ,तीन दिन राहत के आसार नहीं शरीर को ठण्डा रखने के लिए लोग सत्तू की दुकानों पर पहुंच कर कोई नमक तो कोई चीनी मिली सत्तू की लस्सी पी रहा था। भीषण धू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.