हजारीबाग, मई 5 -- चरही, प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग एरिया के तापिन साउथ परियोजना कार्यालय में मंगलवार को आरआर कमेटी एवं परियोजना प्रबंधन के साथ एक बैठक आहूत की गई। आरआर कमेटी सदस्यों ने परियोजना के नए परियोजना पदाधिकारी आरएन सिंह का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। साथ ही औपचारिक भेंट के दौरान परियोजना पदाधिकारी ने रैयतों के साथ परिचय प्राप्त किया। बैठक में तापिन साउथ परियोजना को सुचारू रूप से कैसे विस्तारित किया जाए, विस्थापन, मुआवजा एवं भूमि के बदले नौकरी को लेकर विशेष विचार-विमर्श किया गया। रैयतों ने प्रबंधन के समक्ष अपनी मुख्य मांगें रखीं।वहीं परियोजना पदाधिकारी आरएन सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि रैयतों की मूलभूत मांगों पर प्रबंधन सकारात्मक पहल कर रहा है। यह भी पढ़ें- एसडीएम की मौजूदगी में कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.