हापुड़, मई 24 -- मई में भीषण गर्मी व गर्म हवाओं से लोगों का हाल बेहाल हैं। रविवार की सुबह से ही चिलचिलाती धूप खिली और दोपहर में गर्म हवाओं के थपेड़े शुरू हो गए। जिससे लोग परेशान हो उठे। अधिकतम तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर में लू के साथ तपिश होने से लोग छांव और पानी के इंतजाम में लगे रहे। इससे जनजीवन बेहाल हो उठा और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, लू ने लोगों को झुलसायागर्मी का हाल हापुड़ में रविवार को गर्मी का मिजाज बेहद तल्ख रहा। सुबह से ही पसीना छुड़ाने वाली गर्मी रही। गर्मी का हाल यह रहा कि एक पल के लिए बिना पंखे की हवा के बैठना मुश्किल रहा। सुबह 9 बजे से सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों के मुकाबले कम हो गई। दोपहर में बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। लोग गर्मी से बचने के लि...