गिरडीह, मई 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में रविवार को भी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहा। अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से तेज धूप और उमस लोगों को बेहाल करती रही। दोपहर में गरम हवाओं के थपेड़ों से राहगीर बेहाल रहे। बुजुर्ग से लेकर बच्चे भी भीषण गर्मी से परेशान हो रहे हैं। महिलाओं को गर्मी और उमस दैनिक काम में परेशानी पैदा कर रही है। बेजुबान भी भीषण गर्मी से बेहाल है। गर्मी का दोहरा असर कामकाजी पर पड़ रहा है। इन्हें लू और गर्मी आर्थिक नुकसान भी दे रही है। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग से झुलसे चेहरे, 43.7 डिग्री पहुंचा पारा भीषण पड़ रही गर्मी से दोपहर में प्रमुख बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई है। ज्यादातर लोग घरों में रह रहे हैं। इधर भीषण गर्म...