इटावा औरैया, अप्रैल 28 -- इटावा। भीषण गर्मी से लोग बहेहाल हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पूरे दिन गर्म हवा चली। इससे दोपहर में सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। जिन सड़कों पर जाम रहता है, वहां भी सन्नाटा रहा। पिछले एक सप्ताह से पारा लगातार 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। बुधवार सुबह धूप निकलने के साथ ही गर्मी के तेवर चढ़ने लगे। दोपहर एक बजे पारा लगभग 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका था। शाम होने के बाद ही बाजारों में भीड़ दिखाई दी। यह भी पढ़ें- तापमान में गिरावट फिर भी भीषण गर्मी से नहीं मिली राहत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.