पीलीभीत, अप्रैल 22 -- पीलीभीत। गुरुवार को संभावित विक्षोभ के चलते हीट वेव तेज होने से पहले तराई में तापमान ने उछाल मार दिया है। अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सिसय और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गरम हवाएं जन जीवन ही नहीं लोगों की सेहत पर भी असर डाल रही है। यही वजह है कि मेडिकल कॉलेज से लेकर सीएचसी पीएचसी पर मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सीएचसी पर हीट वेव के लिए प्रबंधन निर्देश दिए गए हैं। तेजधूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा सा है। गमछे और चश्मे लगा कर ही लोग सड़कों पर दिख रहे हैं।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले अगले दो दिनों में मौसम की सर्वाधिक मार पड़ेगी। यह भी पढ़ें- अप्रैल में दिख रही नौतपा जैसी गर्मी, आगे और बढ़ेगा तापमान विक्षोभ के कारण गरर्मी बढ़ने के आसार हैं। यही वजह है कि जिला प्रशासन ने भी एडवा...