पूर्णिया, मई 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शुक्रवार सुबह से ही धूप खिलने से किसानों को काफी राहत मिली है। शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे लेकिन इसके बाद तेज धूप रही। विगत दो दिनों से बारिश थमने के कारण किसान मक्का की कटाई, तैयारी एवं सुखाने में तेजी से जुट गए हैं। मौसम साफ होने के साथ ही किसान मक्का की फसल को निकालने में मुस्तैदी से जुट गए हैं। यह भी पढ़ें- सुबह में बादलों की आवाजाही के बाद खिली धूपकिसानों की मेहनत दोहर में तपतपाती धूप के कारण किसानों को मक्का सुखाने में काफी मदद मिली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दो बार तेज हवा बहने, ओलावृष्टि, मेघा गर्जन एवं वज्रपात को लेकर चेतावनी भी जारी की, लेकिन अलर्ट के बावजूद धूप बरकरार रही। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोग सतर्क जरूर रहे। दिन भर मौसम सामान्य रहने से किसानों को राहत मिली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.