बुलंदशहर, मई 20 -- ज़िले में नौतपा से पहले ही आसमान से आग बरसने लगी है। भीषण गर्मी और जानलेवा लू के थपेड़ों ने आम जन का जीना मुहाल कर दिया है। बुधवार को सूरज के तल्ख तेवर और गर्म हवाओं से लोग दिनभर हलाकान रहे। सुबह की शुरुआत के साथ ही लोग पसीने से तर-बतर होने लगे और दोपहर होते-होते हालात सन्नाटा जैसे हो गए। पारा सामान्य से कई डिग्री ऊपर पहुंच जाने के कारण मई के महीने में ही जून की तपिश का अहसास हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को दोपहर होते ही सूरज के तेवर इतने तीखे हो गए कि शहर के प्रमुख बाजारों अंसारी रोड, चौक बाजार और चौराहों पर सन्नाटा पसर गया। जरूरी काम से निकले राहगीर और दोपहिया वाहन सवार छांव तलाशते दिखे। ग...