प्रयागराज, जून 18 -- बुधवार को रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बाद दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। गुरुवार को सुबह तेज धूप निकली लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में गर्म हवा और लू चलने से उमस के साथ तपिश ने भी परेशान किया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान में 45 डिग्री सेल्सियस था। यानी एक दिन में अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी। बुधवार की रात का न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार की रात का न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। यह भी पढ़ें- UP Weather: मॉनसून से पहले सताएगी उमस भरी गर्मी और धूल भरी आंधी, मौसम में बदलाव के आसार नहीं मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 23 जून तक हीट वेव चलने के आस...