मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौसम में एकबार फिर बदलाव आने लगा है। शुक्रवार को पछिया हवा 18.6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। इससे अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि मौसम में बदलाव होने लगा है। दिन में पछिया हवा तेज गति से चलने से तापमान में वृद्धि शुरू हो गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शनिवार को आसमान साफ रहने का अनुमान है। दिन के तापमान में वृद्धि की संभावना है, जिससे गर्मी का एहसास होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...