पलामू, जून 10 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ती उमस का असर अब लोगों की शारीरिक कार्यक्षमता पर दिखने लगा है। तापमान में लगातार वृद्धि और असहनीय उमस के कारण संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में कमजोरी, चक्कर, बुखार, दस्त, उल्टी तथा पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में मंगलवार की रात में असह्य पेट दर्द से परेशान होकर एक महिला पहुंची जिसे आन ड्यूटी चिकित्सक ने इलाज उपलब्ध कराया। वह गैस की समस्या से परेशान थी। इलाज के बाद उसे राहत मिली। एमआरएमसीएच में मंगलवार को भर्ती मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण करीब-करीब सभी बेड भरे हुए थे। पेट संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती जवाहर नवोदय विद्यालय के पू...