सोनभद्र, दिसम्बर 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दो दिनों में तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे सुबह-शाम कड़ाके की ठंड और दिन भर गलन महसूस की जा रही है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं, वहीं कोहरे ने जनजीवन को भी प्रभावित किया। जनपद में सोमवार की सुबह घने कोहरे की चादर तनी रही। सड़कों पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे और गलन का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर देखने को मिला। कई इलाकों में बच्चे ठंड से ठिठुरते हुए स्कूल जाते नजर आए, जबकि अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई। मुख्यालय राबर्ट्सगंज में सुबह करीब साढ़े सात बजे के बाद धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन अनपरा, डाला और चोपन क्षेत्रों में दस बजे के बाद ही ...