अयोध्या, जून 3 -- अयोध्या, संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में मौसमी बुखार, उल्टी-दस्त तथा गर्मी जनित बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय घर से कम निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है। जिला अस्पताल में बुधवार को 863 मरीजों ने पंजीकरण कराया। जिसमें आधे से ज्यादा ने फिजिशियन को दिखाने की बात कही। इसमें अधिक्तर मरीज उल्टी दस्त व गर्मी के कारण होने वाली बीमारियों से सम्बंधित रहे। यह भी पढ़ें- किशनगंज: भीषण गर्मी और उमस का असर: जिले में बढ़ रहे मौसमी रोग के मामले वहीं भर्ती मरीजों में करीब 30 प्रतिशत उल्टी दस्त के म...