पलामू, मई 26 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर में नगर निगम की ओर से अब तक किसी सार्वजनिक सराय की व्यवस्था नहीं किए जाने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाहर से इलाज, रोजगार या अन्य कामों से आने वाले लोगों को मजबूरन निजी होटल, लॉज और धर्मशालाओं में ठहरना पड़ता है। भीषण गर्मी के इस दौर में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। लोगों का कहना है कि शहर में नगर निगम की ओर से एक सार्वजनिक सराय या यात्री विश्राम गृह बनाया जाना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- तेज धूप और उमस ने जन जीवन को किया बेहाल पलामू में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आर्द्रता 46 प्रतिशत जबकि शाम की आर्द्रता 29 ...