अमरोहा, दिसम्बर 13 -- सर्द हवा के बीच शनिवार सुबह लोगों ने घने कोहरे का सामना किया। आधी रात के बाद शुरू हुई धुंध सुबह होते-होते घने कोहरे में बदल गई। ठंड बढ़ने पर लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकले। सुबह छह बजे तक दृश्यता बेहद कम रही। हालांकि सूर्यदेव ने दर्शन दिए तो कोहरा छंटा और वाहन सवार लोगों ने राहत की सांस ली। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे के अलावा बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे तथा ग्रामीण इलाकों में जाने वाली सड़कों पर कोहरा छाने की वजह से शनिवार सुबह वाहन रफ्तार नहीं पकड़ पाए। मार्गों से हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर सावधानी से गुजरना पड़ा। कोहरे की चादर गली-मोहल्लों में भी छाई रही। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंड ज्यादा महसूस हुई। कई बच्चों ने सिर से पैर तक ऊनी कपड़े पहने। दरअसल तामपान में गिरावट होने से ठंड बढ़ रही है। शनिवार सुबह गज...