गाजीपुर, अप्रैल 28 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में मौसम की तल्खी जारी है। हालांकि पुरवा हवा चलने से सोमवार को तापमान में गिरावट देखी गई लेकिन चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। पुरवा हवा चलने के कारण तापमान में तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.02 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। पीजी कालेज परिसर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ओमकार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने मौसम में बदलाव हुआ है। तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। सोमवार को सुबह में मौसम हल्का ठंडा रहा। हालांकि करीब 12:00 बजे के बाद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गये। यह भी पढ़ें- तापमान लुढ़कने के साथ ही पुरवा हवा ने बढ़ाई उमस हवा के बदलते रुख से आने वाले दिनों में बूंदाबांदी की संभावना है। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.