बरेली, मार्च 24 -- तापमान में उतार-चढ़ाव से हड्डी - जोड़ों में दर्द की बढ़ गई परेशानी बरेली। वरिष्ठ संवाददाता बीते करीब 10 दिन से मौसम में हो रहे बदलाव और तापमान में जारी उतार- चढ़ाव से हड्डी- जोड़ों में दर्द की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को जिला अस्पताल की वीडियो में हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। अधिकांश मरीज हड्डी, जोड़ों में अकड़न, दर्द से पीड़ित रहे। मरीजों में बुजुर्गों की संख्या अधिक रही। अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश गंगवार ने बताया कि पुरानी चोट या ऑपरेशन के साथ ही गठिया के मरीजों को इस मौसम में समस्या हो सकती है। उनको जोड़ों में दर्द उठ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...