सासाराम, अप्रैल 30 -- स्वास्थ्य केंद्रों पर सुनिश्चित की गई है जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति सर्दी-खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण व अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ा नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में हाल के दिनों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं एक ओर धूप निकलते ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जा रहा है, वहीं कुछ ही घंटों में यह गिरकर करीब 30 डिग्री तक आ जा रहा है। इस तरह के तेज उतार-चढ़ाव ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग की तैयारी मौसम के इस तेजी से बदलते मिजाज को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार ने सभी सीएचओऔर एएनएम को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर...