औरैया, अप्रैल 24 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे दिन में तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री और न्यूनतम में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार हैं, जिससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। तेज धूप और लू जैसे हालात के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है। यह भी पढ़ें- तापमान 42 डिग्री के पार, आसमान से बरस रही आग जरूरी काम से निकलने वाले लोग सिर पर कपड़ा या छाता लगाकर ही बाहर निकल रहे हैं। बाजारों में भी दोपहर के समय भीड़ कम हो रही है, जबकि सुबह और शाम के समय ही लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.