अमरोहा, अप्रैल 13 -- मौसम साफ होने के संग तापमान में उछाल आते ही गेहूं की कटाई व निकासी तेज हो गई है। किसान कटाई के फौरन बाद निकासी को तवज्जो दे रहे हैं। डर है कि कहीं फिर से मौसम पलटी न मारा जाए। अप्रैल माह के पहले हफ्ते में कई दिन तक मौसम खराब रहा था। बरसात होने से कटी हुई फसल भीग भी गई थी। किसानों का कहना है कि इस बार ढाई से तीन कुंतल प्रति बीघा गेहूं का उत्पादन मिल रहा है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले कम है। किसान इसकी वजह जनवरी माह में आंधी व बरसात से फसल गिरना बता रहे हैं। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार अपेक्षा के अनुरूप उत्पादन नहीं मिल रहा। इसकी वजह मौसम नासाज रहना बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...