भभुआ, अप्रैल 22 -- बोले सहायक अभियंता, मौसम इसी तरह रहा तो भूगर्भ जलस्तर और खिसकेगा चापाकल की मरम्मत और नल-जल योजना में सुधार के लिए 12 टीमें सक्रिय (पटना का टास्क) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी के बीच भूगर्भ जलस्तर खिसकने लगा है। मैदानी क्षेत्रों में करीब दो फीट और पहाड़ी इलाकों में ढाई फीट तक जलस्तर गिर चुका है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नहर, नदी में पानी छिछला दिख रहा है, जबकि आहर-पहन का पानी सूखने की स्थिति में है। नदी में पानी कम होने से उसमें गाद और गंदगी दिख रही है। पानी का रंग भी बदल गया है। यह भी पढ़ें- हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से पेयजल समस्या का समाधान व खराब चापाकलों की हो रही मरम्मती : उपायुक्त काफी देर तक चलाने पर चापाकल से पानी निकल रहा है। कुछ जगहों पर यांत्रिक कारणों से नल-जल योजना भी बंद है। हालांकि लो...