बाराबंकी, मार्च 11 -- सतरिख। रमजान का महीना शुरू होने के 15 दिन पहले ही जिले की फल मंडियों में फलों के दामों में तेजी देखने को मिल रही थी। इन दिनों बाराबंकी फल मंडी में केला, सेब, अंगूर, संतरा और पपीता जैसे फलों की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हो गई है। कम मात्रा में फलों की आवक होने से बाजार में कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं। जिससे ग्राहकों के साथ-साथ व्यापारियों की भी चिंता बढ़ गई है। फल व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मंडी में फलों की आवक कम हो रही है। वहीं दूसरी ओर तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है, जिसके कारण व्यापारी ज्यादा मात्रा में फल मंगाने से भी बच रहे हैं। गर्मी बढ़ने से फल जल्दी खराब होने का खतरा रहता है। जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।मंडी के व्यापारियों के अनुसार होली के बाद ईद नजदीक आते ही फलों की म...