समस्तीपुर, अप्रैल 22 -- रोसड़ा। लगातार बढ़ते तापमान के साथ बिजली की खपत में 20 से 25 प्रतिशत तक इजाफा होने से अनुमंडल की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। बढ़ती मांग का सीधा असर सप्लाई सिस्टम पर पड़ रहा है, जिसके कारण ट्रांसफार्मर, एलटी लाइन के केबल और 33 केवी फीडर के जम्फर तक जवाब देने लगे हैं। नतीजतन, शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली की आंख-मिचौनी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बढ़ी हुई खपत के कारण विद्युत उपकरणों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। एलटी लाइन के केबल में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे मरम्मत कार्य में काफी समय लग जाता है और संबंधित फीडर में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। यह भी पढ़ें- बिजली की खपत160 मेगावाट पर पहुंची, बढ़ी ट्रिपिंग की समस्या इसके अलावा, ट्रांसफार्मर जलने ...