प्रयागराज, दिसम्बर 29 -- पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर संगमनगरी में भी दिख रहा है। सोमवार को दिन व रात के तापमान में मामूली वृद्धि होने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिली। सुबह से ही ठंड और गलन तेज बनी रही। सूरज न निकलने से लोग घरों में ही दुबके रहे। कोहरे के कारण शाम को दृश्यता कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को खतरा बना रहा। ठंड और घने कोहरे के कारण लोग अलाव जलाकर बैठे रहे। कड़ाके की ठंड के कारण रैन बसेरे शाम छह बजे से ही भर गए। सोमवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं रविवार का न्यूनतम तापमान में 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था। एक ...