सासाराम, अप्रैल 16 -- चेनारी, एक संवाददाता। तीखी धूप से लोग तरह-तरह की बीमारी से परेशान हो रहे हैं। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचा रहे हैं। वहीं सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। जिसमें मे अधिकांश टायफायड, मलेरिया बुखार, बदन, दर्द, जुखाम के कारण कराह रहे हैं। आलम यह है कि विगत 10 दिनों में मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। कई निजी अस्पताल के प्रबंधकों ने बताया कि पहले से कई गुणा मरीजों की संख्या बढ़ी है। पहले 50 के आसपास मरीज आया करते थे। अब 200 से अधिक हो गए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि कई तरह के बीमार से ग्रसित लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि इस दौरान बाहर सावधानी से निकलने और खानपान में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। बाहरी खाना से परहेज रखें। मौसम की मार सबसे ज्यादा वृद्ध, बच्च...