तापमान बढ़ने के साथ बिजली की अधिकतम मांग 260 गीगावाट पहुंची
नई दिल्ली, मई 19 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की मांग लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। मंगलवार को बिजली की अधिकतम मांग सौर ऊर्जा घंटों के दौरान 260.45 गीगावाट तक पहुंच गई, जिसे बिना किसी कटौती के पूरा किया गया। यह अब तक का सर्वाधिक स्तर है। इससे पहले सोमवार को सौर ऊर्जा घंटों के दौरान अधिकतम मांग 257.37 गीगावाट और रात में 247.21 गीगावाट दर्ज की गई थी। बिना सौर ऊर्जा के रात की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर रही। सौर ऊर्जा घंटों से तात्पर्य सूरज की रोशनी के दौरान मांग से है。 यह भी पढ़ें- पेज वन के लिए: राजधानी में 45 डिग्री पार पहुंचा पारा, सात दिन लू का अलर्ट बिजली की खपत में वृद्धि भीषण गर्मी और एयर कंडीशनर समेत शीतलन उपकरणों के बढ़ते उपयोग के कारण बिजली की खपत तेजी से बढ़ रही है। विद्युत मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.