सहारनपुर, अप्रैल 16 -- अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मौसम ने करवट ली है और तापमान में तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान में करीब 12 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी लगभग 6 डिग्री तक बढ़ गया है। इससे साफ है कि गर्मी अब तेजी से अपना असर दिखाने लगी है। लगातार बढ़ती गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। आठ अप्रैल को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया था, जो मौसम के लिहाज से अपेक्षाकृत सुहावना था। लेकिन नौ और दस अप्रैल को तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हुई और अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया।इसके यह भी पढ़ें- मौसम का मिजाज : इस सीजन का सबसे गर्म रहा बुधवार, पारा 40.7 पर पहुंचा बाद 11 अप्रैल से गर्मी ने तेजी पकड़ ली। 11 अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.