तापमान तो घटा पर लू के थपेड़ों ने दिन भर झुलसा जनजीवन
कानपुर, मई 23 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मौसम का मिजाज हर दिन तल्ख हो रहा है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप के साथ हवा बंद रहने से लोग उमस से बेहाल हो गए। दोपहर के समय काम से निकले लोग तेज धूप से बचने के लिए छायादार जगह खोजते नजर आए। गर्म हवा के थपेड़ों के कारण हलक तर करने को वॉटर कूलरों में डटे नजर आए। शनिवार को तापमान में खास इजाफा नहीं हुआ फिर भी दिन भर चलने वाली गर्म हवाएं तन झुलसाती रही। सुबह से ही खिली तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय 43 डिग्री तक पहुंचने से लोग धूप से बचने की कवायद करते नजर आए। उमस भरी गर्मी के कारण सड़क अधिकांश सूनी रही। घरों से निकले लोग पेड़ों की छांव में डेरा जमाए दिखे। वहीं निजी स्कूलों में अभी तक अवकाश घोषित नहीं किए जाने से छुट्टी होने पर तपिश के बीच बच्चे घरों में पहुंचे। दोपहर में तपिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.