तापमान घटने के बावजूद हरिद्वार में गर्मी का प्रकोप जारी
हरिद्वार, मई 27 -- धर्मनगरी में भीषण गर्मी में लोगों के पसीने निकल रहे हैं। तपती धूप और गर्म हवाओं के बीच सड़कों पर आवाजाही कम दिख रही है। हालांकि बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज हुई, बावजूद इसके लोग गर्मी से परेशान रहे। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 38.5 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। तापमान घटने के बाद भी धर्मनगरी में गर्मी का अहसास बना रहा। दिन में धूप की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से शाम तक लोग गर्मी से जूझते रहे। दोपहर के समय लू चलने से सड़को पर लोगों की आवाजाही कम रही। उधर, मौसम विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.