बांदा, जून 14 -- बांदा, संवाददाता। जनपद में शनिवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल किया। तापमान में कमी के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। हालांकि शुक्रवार की रात तेज व ठंडी हवा ने काफी राहत दी थी। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन में एक से छह किलोमीटर की गति से उत्तरी-पश्चिमी हवा चली। मौसम में 34 प्रतिशत नमी रही। रात में तापमान 28 डिग्री आसपास होने के कारण गर्म हवा और उमस लोगों की नींद उड़ा रही है। शुक्रवार की रात कुछ देर के लिए मौसम बदला और तेज हवाएं चलीं तो कुछ देर गर्मी से राहत रही। यह भी पढ़ें- झुलसा दिन, 29 सेंटीग्रेट में भभक उठी रात इसके बाद रात फिर तपती रही। शनिवार को सुबह सात बजे से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल किया। दिन चढ़ने के सात धूप ...