मिर्जापुर, मई 31 -- मिर्जापुर। आंधी-पानी से जिले का तापमान दो दिनों में छह डिग्री सेल्सियस गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस हो गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी लगभग दस डिग्री सेल्सियस गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस हो गया है। तापमान गिर जाने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गयी। वहीं पुरवा हवा चलने से उमस में इजाफा हो गया है, जिससे लोग पसीने से तरबतर हो गए हैं। दो दिन पूर्व हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गयी। तापमान एकाएक छह डिग्री सेल्सियस गिर जाने से मौसम सामान्य हो गया। वहीं दिन में हो रही धूप में भी वह गर्मी अब नहीं रही जो तीन दिन पहले होती थी। गर्मी कम हो जाने से लोगों को काफी राहत मिल गयी। खासकर लू लगने से बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए थे। अब दो दिनों से लू से बीमार होने वाली की संख्या काफी कम हो गयी है। मण्डलीय अस्पताल में भी अब लू और उल्ट...