उन्नाव, दिसम्बर 19 -- चकलवंशी। औरास थाना क्षेत्र के भोपालखेड़ा गांव की रहने वाली गीता सिंह पुत्री श्यामलाल शुक्रवार रात पिता के लिए आग जला रही थी। इसी बीच प्लास्टिक की पिपिया में रखा डीजल डालते समय प्लास्टिक की पिपिया में आग लग गई। जिससे पिपिया फट गई। तभी आग की चपेट में आकर गीता सिंह व रामसिंह की 8 वर्षीय बेटी शिवांगी गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं श्यामलाल मामूली रूप से झुलस गए। श्यामलाल के बेटे दिनेश सिंह ने गंभींर रुप से घायल गीता सिंह व शिवांगी को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि श्यामलाल का गांव में ही उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...