नई दिल्ली, फरवरी 28 -- 'बिग बॉस 19' से लाइमलाइट में आईं तान्या मित्तल अब एक्ट्रेस बनने जा रही हैं। शुक्रवार के दिन तान्या ने एकता कपूर के साथ वीडियो पोस्ट किया और बताया कि वे दोनों बहुत जल्द एक प्रोजेक्ट में साथ काम करने वाले हैं। इतना ही नहीं, तान्या, एकता कपूर के लिए ढेर सारे गिफ्ट्स भी लेकर गईं और एकता ने इन गिफ्ट्स की झलक भी दिखाई। आइए बताते हैं कि तान्या ने एकता कपूर से क्या कहा और उन्हें गिफ्ट में क्या दिया।तान्या से एक्ता ने क्या कहा? वीडियो की शुरुआत में तान्या कहती हैं, 'किसने कहा सपने सच नहीं होते? देखा, मैं अभी किसके साथ खड़ी हूं। ओ माय गॉड! मैम, मुझसे मिलकर कैसा लगा?' तान्या के सवाल का जवाब देते हुए एकता कहती हैं, 'तान्या, मैंने तुम्हें शो के अंदर ही एक रोल ऑफर कर दिया था, लेकिन तुम्हें यहां आने में काफी समय लग गया।' यह भी पढ़...