बागपत, मार्च 10 -- बागपत। बाबा के निधन के बावजूद शोक में डूबी तान्या चौधरी ने पंजाब के पटियाला में हुई इंडियन ओपन थ्रो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इस जीत को अपने दिवंगत बाबा को समर्पित किया। परिवार में दुख के माहौल में थोड़ा खुशी आई है। नरेन्द्र चौधरी ने बताया कि उसकी बेटी तान्या चौधरी हैमर थ्रो की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी है। ढेरों पदक जीत चुकी है। अभ्यास के बीच पंजाब के पटियाला में सात और आठ मार्च को पांचवी इंडियन ओपन थ्रो प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थी तभी तान्या के बाबा चौधरी मांगेराम का 27 फरवरी को निधन हो गया था। इससे तान्या का अभ्यास कमजोर पढ़ गया था, लेकिन उसने अपने बाबा की सपनों को साकार करने के लिए पटियाला में आयोजित हुई प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। यहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर...