मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- मुजफ्फरनगर थाना भोपा पुलिस ने शाहदरा बांगर में युवक की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से एक तमंचा, एक छूरी व एक दरांती बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है।पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि 23 मार्च को भोपा थाना क्षेत्र के गांव शाहदरा बांगर में अक्षय की आरोपी मनोज ने अपने भतीजे भरत सिंह और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर दरांती और छुरी से वार करने के पश्चात गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।एसपी देहात ने बताया कि भोपा पुलिस ने मनोज व भरत निवासीगण शाहदरा बांगर को विलायतनगर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मनोज के नाबालिग बेटे ...