हमीरपुर, मई 21 -- हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे 34 में आए दिन होने वाले हादसों को लेकर सर्वदलीय राजनीतिक दलों और गैर राजनीतिक संगठनों ने गुरुवार को डीएम कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में आक्रोश तब और गहरा गया जब डीएम ने उनसे मिलने से मना कर दिया। डीएम कार्यालय के बाहर ही प्रदर्शन शुरू हो गया और नारेबाजी होने लगी। प्रदर्शनकारी डीएम को ही ज्ञापन देने में अड़े हुए हैं। मौके पर अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जमे हुए हैं। बता दें कानपुर-सागर हाईवे पर आए दिन होने वाले हादसों में बड़ी संख्या में लोगों की मौतें हो रही हैं। इसके चलते इस हाईवे के चौड़ीकरण और डिवाइडर की मांग को लेकर सभी राजनीतिक संगठनों और गैरराजनीतिक संगठनों ने एक मंच पर जमा होकर आंदोलन शुरू किया है। यह भी पढ़ें- हाईवे में डिवाइडर बनाने को लेकर आंदोलन की तैयारी तीन ...