तानसी रावत का राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन
हल्द्वानी, जून 7 -- रामनगर। हल्द्वानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल में रामनगर की तानसी रावत ने 63 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की है। अब वह 23 से 30 जून तक जालंधर (पंजाब) में होने वाली 5वीं अंडर-15 सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। तानसी की इस बड़ी उपलब्धि पर उनके कोच गोविंद सिंह, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल परिवार और 79 यूके एनसीसी बटालियन के अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- मंडलस्तरीय ट्रायल आठ जून को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.