भागलपुर, जून 11 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। तमाम कोशिशों के बावजूद भी शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन जाम लग रहा है। गुरुवार की दोपहर एक बजे तातारपुर चौक से स्टेशन चौक के बीच करीब एक घंटे से अधिक समय के लिए भीषण जाम लगा रहा। जाम ऐसा था कि लोग पैदल भी नहीं चल पा रहे थे। जाम के कारण कई लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर ट्रेन पकड़ने के लिए जाने वाले यात्रियों को काफी दूर तक पैदल चलकर स्टेशन पहुंचना पड़ा। दरअसल, अतिक्रमण हटाने के कुछ दिनों के बाद ही दोबारा से अतिक्रमण हो गया है। जिसका नतीजा होता है कि आए दिन आम लोगों को लंबे जाम में फंसना पड़ रहा है। पेट्रोल पंप और तातारपुर चौक के समीप स्थित सिग्नल के पास ही टोटो चालक लगाकर सवारी चढ़ाते हैं और उतारते हैं। इस संदर्भ में यातायात पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि जाम नहीं लगे...