गोड्डा, फरवरी 10 -- ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि । ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के बभनिया गांव में ताड़ का पेड़ काटकर गिराने के दौरान उसके चपेट में आने से नयन कुमार 12 वर्ष,पिता परमजीत महतो की मौके पर मौत हो गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार नयन के पिता अपने घर के पीछे मकान बनवाने को लेकर अपने कैंपस में लगा ताड़ की पेड़ को कटवा रहे थे। जहां रोजाना की तरह नयन पढ़ाई करने के लिए गांव के ही स्कूल गए थे।वही छुट्टी होने पर जब वह घर लौटा और कपड़ा खोलकर जैसे ही घर के पिछवाड़े की ओर गया तभी काट चुके ताड़ का पेड़ नयन के ऊपर आ गिरा। बस यह सब देखते ही देखते परिवार वालो में कोहराम मच गई। तभी आनन फानन में उसे हरिदेवी रेफरल अस्पताल ठाकुरगंगटी लाया गया जहां अस्पताल में मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजय कुमार मिश्रा ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर मिश्रा ने बताया कि ...