अल्मोड़ा, अप्रैल 26 -- रानीखेत। यहां ताडीखेत निवासी विजय रावत ने जेईई मेंस परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने इस परीक्षा में 93फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। विजय के पिता बहादुर सिंह रावत एक व्यवसाई हैं और पूर्व में व्यापार मण्डल अध्यक्ष रह चुके हैं। माता सुनीता रावत गृहणी हैं। विजय पहले सें ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने राजीव नवोदय विद्यालय चौनालिया सें हाईस्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय ताडीखेत सें इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। स्थानीय लोगों ने विजय के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...