साहिबगंज, मई 25 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राधा नगर थाना क्षेत्र के गुलामुद्दीन टोला गांव में सोमवार को लाल के पेड़ से गिरकर किशोर घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अतामुद्दीन शेख के पुत्र अजमत शेख( 12) घर के पास बगीचे में दोस्तों के साथ लाल के पेड़ पर चढ़कर तालकुन तोड़ रहा था। इसी दौरान किसी तरह पैर फिसल कर वह पेड़ से नीचे गिर गया। जिससे बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर कुमार सौरभ के द्वारा इलाज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...