ताड़ के पेड़ से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर
गोड्डा, मई 27 -- गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा जिला के महगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलटिकरी गांव में मंगलवार को एक हादसा सामने आया, जहां ताड़ के पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ने के दौरान एक युवक असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान कुंदन मांझी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कुंदन मांझी रोज़ की तरह ताड़ का फल तोड़ने के लिए एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ा हुआ था।
घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीण प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पेड़ पर चढ़ने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सीधे जमीन पर आ गिरा। गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में पाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को तत्काल महगामा सामुदायिक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.