बलिया, मई 16 -- बांसडीह। क्षेत्र के शाहपुर गांव में शुक्रवार की शाम पेड़ से ताड़ी उतारते समय गिरकर घायल युवक की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गया (बिहार) महकार थाना क्षेत्र के सपनेरी निवासी 40 वर्षीय सकेंद्र चौधरी शाहपुर में ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतार रहा था। इसी बीच वह किसी प्रकार नीचे गिरकर घायल हो गया। उसे स्थानीय सीएचसी और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इस सम्बंध में कोतवाल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलेगी तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...