देवरिया, अप्रैल 20 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पटेल नगर पूर्वी केवटलिया में रविवार को ताड के पेड़ से ताड़ी उतारते समय पेड़ से गिरकर पूर्व सभासद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पटेल नगर पूर्वी निवासी कोदई सोनकर 50 पुत्र स्व. सुधु सोनकर रविवार दोपहर करीब बारह बजे ताड़ी उतारने के लिए मोहल्ले में ही ताड़ के पेड़ पर चढ़े थे। उपर पहुंचने के बाद अचानक पैर फिसल गया। ऊंचाई से नीचे गिरने से सिर और शरीर में कई जगह चोट लग गई। थोड़ी से हरकत के बाद अचेतावस्था में आ गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- देवरिया में ताड़ के पेड़ से गिरकर पूर्व सभासद की मौत कोदई सोनकर नगर पालिका गौरा बरहज के सभासद रह चुके हैंमौत की खबर प...